|
पिता का नाम
|
श्री बाबूराव अर्जुन विचारे
|
माता का नाम
|
श्रीमती पुष्पा बाबूराव विचारे
|
जन्म तिथि
|
01/08/1961
|
जन्म स्थान
|
मुम्बई (महाराष्ट्र)
|
वैवाहिक स्थिति
|
विवाहित
|
विवाह की तिथि
|
01/06/1991
|
पति/पत्नी का नाम
|
श्रीमती नंदिनी राजन विचारे
|
|
|
पुत्रियों की संख्या
|
2
|
शैक्षिक योग्यता
|
इंटर/उच्चतर माध्यमिक
|
व्यवसाय
|
सामाजिक कार्यकर्ता
|
स्थायी पता
|
बी-103 डी, अल्मीडा अपार्टमेंट, चराई, ठाणे (वेस्ट), मुंबई- 400601
|
महाराष्ट्र
|
दूरभाष: (022) 25436767, 25424997, 09821191111 (मो.), फैक्स : (022) 25406767
|
|
वर्तमान पता
|
24, डुप्लेक्स, नार्थ एवेन्यू,
|
नई दिल्ली-110001
|
दूरभाष: (011) 23094670, 09013869273 (मो)
|
|
जिन पदों पर कार्य किया
|
|
|
|
2009 - 2014
|
सदस्य, महाराष्ट्र विधान सभा
|
|
मई, 2014
|
सोलहवीं लोक सभा के लिए निर्वाचित
|
|
1 सितम्बर 2014 से
|
सदस्य, याचिका समिति
|
|
1 सितम्बर 2014 से
|
सदस्य, उद्योग संबंधी स्थायी समिति
|
|
|
सदस्य, परामर्शदात्री समिति, शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय
|
|
17 दिसम्बर 2014 से
|
सदस्य, दूरभाष सलाहकार समिति, मुम्बई ईस्ट-दो
|
|
22 जनवरी 2015 से
|
सह-सभापति, सतर्कता और निगरानी प्रकाेष्ठ (ग्रामीण विकास मंत्रालय) ठाणे जिला, महाराष्ट्र
|
|
मई, 2019
|
सत्रहवीं लोक सभा के लिए पुन: निर्वाचित
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
आमोद-प्रमोद और मनोरंजन
|
धार्मिक पुस्तकें पढ़ने में रूचि
|
|
|
|
|
विदेश यात्रा
|
दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मेयर समझौते में भाग लिया।
सभी दलों के विधान सभा सदस्यों के साथ राष्ट्रकुल संसदीय मंडल यूरोप अध्ययन दोरे में भाग लिया।
24 अगस्त से 30 अगस्त, 2014 तक बोने लोवा, संयुक्त राष्ट्र अमरीका में हुए फार्म प्रोगरेस शो, 2014 में भाग लिया।
|
|
अन्य जानकारी
|
निगम पार्षद: चार बार (1992-1997), (1997-2002), (2002-2007) और (2007-2012);
मेयर ठाणे शहर (21/02/2005-10/03/2007)
उन्होंने ठाणे नगर निगम के मेयर के रूप में कार्य करते हुए एस.ए.टी.आई.एस परियोजना बनाने में पहल की जिसका उद्देश्य ठाणे स्टेशनों की यातायात स्थिति में सुधार करना था। उन्होंने शहर की मुख्य सड़कों को कंकरीट का बनाने में योगदान दिया। 110,0,00,000 लीटर से अधिक जलापूर्ति कराई, शहर में झीलो का संरक्षण और सौन्दर्यीकरण कराया, स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रो का निर्माण करवाया, सुन्दर उद्यान विकसित कराए, भूमिगत मार्गों, पैदल उपरिपुल का निर्माण कराया, भूमिगत जल निकासी व्यवस्था कराई और एक यथानियोजित ठोस अपशिष्ट निपटान योजना लागू की। उन्होंने खेलकूद संबंधी अवसंरचना विकसित की; महीन बस्तियों के पुनर्वास में सहायता प्रदान की और वर्ष 2031 तक ठाणे विजन दस्तावेज तैयार किया।
जब से उन्होंने ठाणे शाखा का कार्यभार संभाला तभी से ये सर्वदलीय कार्यकलापों के सक्रिय सदस्य रहें हैं। उन्होंने उर्जा संरक्षण और स्वच्छ ठाणे सुन्दर ठाणे पुरस्कार सी.आर.आई.एस.आई.एल पुरस्कार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना को लागू करने हेतु विशेष पुरस्कार प्राप्त करके सौर ऊर्जा परियोजना शुरू करके ठाणे नगर निगम में व्यापक योगदान दिया और निगम कार्यकलापों के उत्कृष्ट कार्यान्वयन की विचारधारा का सूत्रपात किया।
उन्होंने सिधेश्वर उद्यान में 26/11 के मुम्बई आतंकवादी हमले के शहीदो के लिए विशेष स्मारक का निर्माण करवाया। इन्होंने ठाणे वर्षा मैराथन का आयोजन किया, नितिन कम्पनी में अग्निशामक मत केन्द्र का निर्माण कराया और अमरनाथ यात्रा आयोजित की,सिधेश्वर उद्यान में विद्यार्थियों के लिए अध्ययन केन्द्र, व्यायामशाला; चेराई क्षेत्र में धेया मंदिर और स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण करवाया। उन्होंने ठाणे समारोह का सफल आयोजन किया और ठाणे कला दीर्घा का निर्माण करवाया तथा मानयाड़ा में डा. काशीनाथ धानेकर प्रेक्षागृह का निर्माण करवाया। ये अक्टूबर, 2009 में महाराष्ट्र के विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। विधान सभा सदस्य के रूप में इनके कार्यकाल के दौरान गाओदेवी बाजार क्षेत्र का निर्माण कार्य पूरा हुआ, ये अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के अध्यक्ष रहें, और ठाणे में समूह विकास योजना लागू की।
ठाणे में यातायात अवरोध के मुद्दे को सुलझाने के लिए एम.एम.आर.डी.ए से तीन फलाई ओवरों के निर्माण की स्वीकृति ली, ठाणे में यात्रियों के लिए बेस्ट बस सेवा चलाई, पुलिस मुहल्ले में बुनियादी सुविधाओं में सुधार का प्रयास किया, लोगों की सुरक्षा के लिए श्री राजन को आबंटित विधान सभा सदस्य निधि का उपयोग करके स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
मुम्बई विश्वविद्यालय शाखा हेतु छात्रावासों और कालेजों के निर्माण की अनुमति दी और कार्य की गति में तत्काल वृद्धि की।
माननीय राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे अब्दुल कलाम की ओर से पर्यावरण मंत्री द्वारा राष्ट्रीय उर्जा पुरस्कार प्राप्त किया।
|
सदस्य वेबसाइट
|
|